लायंस क्लब ने निराश्रितों को कराया भोजन

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

रांची: विश्व सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ रांची की ओर से बुधवार को पुंदाग स्थित मानव सेवा के तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम आश्रम के 40 निराश्रित और आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले 20 सेवादारों को भोजन कराया गया।

मौके पर अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने लायंस क्लब की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। संजय सर्राफ ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। आश्रम में सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रांची के लाॅयन बीके गद्ययान, सोना गद्ययान, अध्यक्ष दिलीप बंका, बीना बंका, सुजाता गाड़ोदिया, डॉ प्रदीप कुमार, विजय कुमार पांडे, एस.एस. शर्मा, मनोज महेश्वरी, निर्मल मानपुरिया सहित अन्य मौजूद थे।

Spread the love