लेप्रोसी रोगी खोज अभियान दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

360° Ek Sandesh Live


लातेहार: सिविल सर्जन एवं  जिला  कुष्ठ  निवारण पदाधिकारी के निर्देशानुसार गारू एवं महुआडांड़ प्रखंड में  आयोजित किये गये एक दिवसीय प्रशिक्षण में लेप्रोसी रोग के विभिन्न संभावित लक्षणों एवं  रोगियों के खोज करने के संबंध में विशेष रूप प्रशिक्षण सहिया दीदी एवं स्वास्थ्य कर्मीयों को दी गई। साथ ही आम जनमानस के सहभागिता के लिये इस अभियान के महत्वों के बारे में विशेष रूप से जानकारी दिया गया है। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा लेप्रोसी मुक्त भारत बनाने के लिये शपथ भी लिया गया। इस मौके पर  दोनों प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,संजीव दुबे, मनोज कुमार , शंकर उरांव , सहिया दीदी दोनों प्रखंड  में उक्त प्रशिक्षण में जिला से डॉक्टर राजेश कुमार , उदय सरण एवं वेद प्रकाश मौजूद रहे। 

Spread the love