लोकहित अधिकार पार्टी का जनसंपर्क जागरूकता अभियान चलाया गया : हरिनाथ

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil verma
रांची: गांव-गांव जनसंपर्क जागरूकता अभियान के निमित रांची लोकसभा अंतर्गत कांके विधानसभा क्षेत्र के सेमलबेडा,सामुदाह, बेंती,बगदा, सालहन गांवों का दौरा कर पार्टी के नीति सिद्धांतों को बताते हुए जनसंपर्क जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बेंती गांव में लोकहित अधिकार पार्टी ग्राम समिति का बैठक रखा गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम समिति के अध्यक्ष बनीता महतो एवं संचालन अजय भोक्ता ने किया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने पार्टी के नीति सिद्धांतों को बताते हुए देश को असली विश्वगुरु बनाने के लिए सामान व नि:शुल्क शिक्षा समान चिकित्सा व्यवस्था के साथ जाति जनगणना कराकर जनसंख्या अनुसार सभी वर्गों को राजनीतिक हिस्सेदारी एव सामाजिक न्याय के लिए जागरूक किए। प्रखंड अध्यक्ष देवपूजन ठाकुर ने कहा हमारी पार्टी लोकसभा में जीत कर आएगी तो देशस्तरीय सभी वोटरों को वोटर पेंशन एवं सभी स्कूल कॉलेजों में भारतीय संविधान को पाठ्यक्रम सिलेबस में अनिवार्य रूप से लागू करायगी। बैठक में ग्रामीणों के बीच पार्टी का चुनावी घोषणा 2024 का कैलेंडर वितरण किया गया। अभियान में मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक मोहम्मद जुल्फान अंसारी, अजहरआलम, सुखदेव गंजू, कृष्ण भोक्ता, करण करमाली, मुख्तार अंसारी, लगनू मुंडा, अनीता भोक्ता, उर्मिला गंजू सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोकहित अधिकार पार्टी से जुड़ने के लिए उत्साह दिखाये।

Spread the love