लोकसभा चुनाव लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil
Ranchi : 1 जून को लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण का मतदान होना है। इसको लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुमका में चुनावी सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में वोट करे की अपील की। वहीं कल 29 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड दौरे पर आएंगे। वह देवघर के पालाजोरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद जेपी नड्डा देवघर में एक रोड शो करेंगे और गोड्डा से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे के पक्ष में प्रचार करेंगे। मोहन यादव और विष्णु देव साय की भी सभा : यही नहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कल 29 मई को संथाल परगना में रहेंगे। वह सुबह 11 बजे राजमहल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। इसके बाद मप्र के मुख्यमंत्री
मोहन यादव 2 बजे से दुमका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में प्रचार करेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 मई झारखंड आएंगे। वह 12 बजे साहिबगंज, 2 बजे पाकुड़ और 4 बजे शिकारीपाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह राजमहल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में
प्रचार करेंगे। अंतिम चरण में भाजपा ने झोंकी ताकत कल जेपी नड्डा, मोहन यादव व विष्णु देव साय भी होंगे।