लोकसभा से कांग्रेस पार्टी युवाओं को मौका दें: आदित्य विक्रम जयवाल

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil Verma

रांची: रांची संसदीय क्षेत्र झारखंड के महत्वपूर्ण निवार्चन क्षेत्र में से एक हैं। इस क्षेत्र को सरायकेला-खरसावां, और रांची जिलों के हिस्सों को मिलकार बनाया गया है। झारखंड के प्रसिद्ध शहर की राजधानी भी हैं। रांची संसदस्य क्षेत्र में कुल वोट 21 लाख, 81 हजार हैं, जिसमें युवाओं की तदाद सबसे अधिक है। इस बार पूरे झारखंड भर में देखा जाए तो 22 लाख से अधिक युवा नये वोटर होंगे, जो राज्य के विकास में दशा और दिशा तय करेगी, उक्त बातें कांग्रेस के युवा नेता और समाजसेवी आदित्य विक्रम जयसवाल ने कही। जयसवाल ने कहा कि आज युवा शक्ति के मामले रांची सबसे अधिक समृद्ध है। विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण दिशा दे सकती है। यह सपना तभी पूरा होगा जब रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र में युवा को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले। कांग्रेस हो यह भाजपा सभी पार्टियों ने युवाओं को अनदेखी कर देती है। उन्होंने कहा कि युवा ही विकास का एजेंडा तय कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2014 एवं 2019 में पूर्व केन्द्रीय मंत्री को प्रत्याशी घोषित किया था जिसमें दोनों बार पराजय का समाना करना पड़ा था। इस बार कांग्रेस को युवा प्रत्याशी पर विचार करनी चाहिए। आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि मैं अपनी पांचवीं पीढ़ी के रूप में विगत 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की मजबूती एवं रांची की जनता के समस्याओं के लिए कार्य कर रहा हँू। इसके अलावे खास रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मेरा विशेष कार्य क्षेत्र रहा है। इस रांची लोकसभा क्षेत्र में लगातार प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और समाजसेवी के रूप में कार्य कर जन-जन की समस्याओं के निदान हेतु पूरी तन-मन और धन के साथ योगदान दे चुका हँ साथ ही प्रोफेशनल्स के लोगों को पार्टी में जोड़ने और पूरे प्रदेश में संगठन बनाने का काम किया हूं। विदित हो कि स्वर्गीय शिव नारायण जयसवाल रांची के प्रथम मेयर निर्वाचित हुए थे। इसके पूर्व वर्ष 1940 में जब महात्मा गांधी झारखंड रामगढ कांग्रेस अधिवेशन में आए थे तो वे राय बहादूर लक्ष्मीनारायण जायसवाल जी के मेहमान बने। मेरे दादा 1932 में कांग्रेस के विधायक थे, स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहने के चलते अंग्रेजों ने साजिश के तहत जहर देकर मार दिया था। इसके बाद 1971 में उनके दादा राजा रामशास्त्री सांसद रहे उन्हें ताम्रपत्र भी मिला। मेरे परिवार द्वारा बिरसा मुंडा समाधि स्थल की जमीन दान की गई, गरीबों के लिए स्कूल, अस्पताल बनाया गया, कांग्रेस पार्टी के लिए पूरा तन-मन लगाया। आदित्य विक्रम जयसवाल ने राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व से रांची संसदीय क्षेत्र से युवा प्रत्याशी को कांग्रेस उम्मीदवार घोषित करने का मांग की है।

Spread the love