मंडा मेला में शामिल सैकड़ो भोक्ताओं ने घाघरा मुख्यालय का किया नगर भ्रमण

Religious States

Eksandeshlive Desk

घाघरा : मंडा मेला हापा मुनि में शामिल सैकड़ो भोक्ताओं ने शनिवार को दिन के 11 बजे घाघरा मुख्यालय का नगर भ्रमण किया। इस क्रम में भोक्ताओं ने जय शिरोमणि महेश, बम बम के उद्घोष के साथ घाघरा जग बगीचा मोड़ के समीप से नगर भ्रमण की शुरुआत की।नगर भ्रमण ब्लॉक चौक,थाना चौक, चांदनी चौक होते हुए नेतरहाट रोड में समापन किया गया। जिसके बाद सभी भोक्ता हपामुनि महादेव चबूतरा पहुंचे। जहां पूजन पाठ की शुरुआत हुई।पूर्व मुखिया आदित्य भगत ने कहा की पूजन शुरुआत से पर्व नगर भ्रमण कार्यक्रम किया जाता है। इस क्रम में आज घाघरा मुख्यालय का नगर भ्रमण भोक्ताओं द्वारा किया गया। क्षेत्र में शांति,दुख,दरिद्रता,क्लेश मिटे।जिसे लेकर भोक्ताओं द्वारा प्रार्थना की जाती है। वही नगर भ्रमण के क्रम में समाज सेवियों ने फल व पानी का वितरण भोक्ताओं को किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में पूर्व मुखिया आदित्य भगत, मुकेश मनी पाठक निलेश मनी पाठक,राजेश मणि पाठक,सुरेंद्र साहू,बिंदेश्वर साहू,अनिरुद्ध चौबे,आशीष कुमार सोनी,नीरज कुमार साहू ,बजरंग महतो सहित कई भोक्ता शामिल थे।