मेसरा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

360° Crime Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची: बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के रांची-हजारीबाग की नेशनल हाईवे सड़क पर मेसरा कल्याणी बस्ती स्थित बिहार ऑक्सीजन कॉरपोरेशन गैस गोदाम के पास पानी के चेम्बर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव के मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे के आसपास की है। सूचना पर पहुंची मेसरा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवा दिया। हालांकि अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है,लेकिन पुलिस ने शव के पहचान को आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने सुबह के समय चेम्बर के नीचें सड़े व बदबूदार शव को देखा था। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

मेसरा थाना प्रभारी संजीव कुमार एवं घटनास्थल पर मौजूद एसआई अभय कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह कुछ लोग उसी रास्ते से गुजर रहे थे,इस बीच उन्हें बहूत ज्यादा बदबू आने की महसूस हुई। लोगों ने इधर-देखा तो उनकी नजर सामने पड़े पानी के चेम्बर पर पड़ी। पास में जाकर झांकने पर पता चला कि चेम्बर के नीचें एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक को देखने पर करीब 35-40 वर्ष का मालूम होता है,जो डीप ब्लू व ग्रे रंग का चेक-चेक शर्ट और काला रंग का जींस पैंट पहना हुआ है। फिलहाल उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरियातु रिम्स के मॉर्चरी हाउस में भेजवा दिया है।