बड़ा तालाब से युवक का शव मिला

360° Crime Ek Sandesh Live States

एक जनवरी को घर से निकला था युवक

Kamesh Thakur

रांची: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तालाब से एक युवक का शव मिला। बड़ा तालाब में शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा, शव मिलने की जानकारी कोतवाली थाना की पुलिस दी गई। शव मिलने की सूचना पर तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
युवक की पहचान लोरेन आरिफ 25 वर्षीय पिता अकरम आरिफ के पुत्र के रूप में हुई हैं। वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के हरमू रोड़ स्थित शाह बाग निवासी था। एक जनवरी को घर से निकला था। इस संबंध में सुखदेव नगर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के क्रम में पुलिस को युवक का बड़ा तालाब के पास सीसीटीवी फुटेज मिला था। पुलिस ने आसपास और तालाब में भी युवक की तलाश की थी लेकिन वह नहीं मिला था। शनिवार को उसका शव बरामद किया गया। डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोए ने बताया कि युवक के घरवाले शादी करना चाहते थें। लेकिन युवक अभी शादी नही करना चाहता था। जिससे घर मेें झागड़ा होता रहता था। वही पुलिस को आशंका हैं कि युवक गुस्सा में तो नही कही तालाब में ेकूद गया हो जिससे मौत हो गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
………….