मेसरा में मण्डा और काली पूजा की धूम, 4 अप्रैल से शुरू होंगे भव्य धार्मिक अनुष्ठान

Ek Sandesh Live

मेसरा(रांची): बीआईटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र के नया काली मंदिर मण्डा स्थल,मेसरा में आगामी मण्डा पूजा और माँ रक्षा काली पूजा की तैयारियाँ जोरों पर है। शिव एवं काली पूजा समिति मेसरा पंचायत द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिलेगा। समिति ने सभी भक्तों को इस पावन अवसर पर आमंत्रित किया है। आयोजन समिति के अनुसार,मण्डा पूजा का शुभारंभ 04 अप्रैल (शनिवार) को होगा। शनिवार रात्रि 9 बजे होड़ंग सेवा एवं फुलखुंदी का आयोजन किया जाएगा। शनिवार रात्रि 10 बजे छऊ नृत्य की प्रस्तुति होगी,जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। 05 अप्रैल (रविवार) सुबह 8 बजे झुलन कार्यक्रम के साथ मण्डा पूजा संपन्न होगी। इसके पश्चात,16 अप्रैल (गुरुवार) को माँ रक्षा काली की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। शाम 7:30 बजे: प्रतिमा वेदी पर स्थापना। रात्रि 9:30 बजे मुख्य पूजा का प्रारंभ। देर रात प्राण प्रतिष्ठा,बलि प्रारंभ और महाभोग निवेदन। 17 अप्रैल (शुक्रवार) सुबह 5 बजे से महाभोग का वितरण शुरू होगा। इसी दिन सुबह कलश विसर्जन और शाम 5:15 बजे प्रतिमा विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा। पूजा समिति के मुख्य संरक्षक जिला परिषद सदस्य सह जिलाध्यक्ष (आजसू पार्टी) संजय कुमार महतो,अध्यक्ष गंगा करमाली,सचिव जलेश्वर महतो और कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो ने क्षेत्र की जनता से तन,मन और धन से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायत के सहयोग से ही यह आयोजन हर वर्ष भव्य रूप लेता है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Spread the love