महासंघ की 22 सूत्री मांगों को विस्तार से रखा गया और कर्मियों की एकजुटता सहरानीय

360° Ek Sandesh Live

लोहरदगा: झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की राज्य कमिटी के निर्देशानुसार सदर अस्पताल लोहरदगा के समक्ष मंगलवार को मांग दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता रोशनी टोप्पो ने की। उन्होंने मांग दिवस को संबोधित करते हुए तमाम कर्मियों की एकजुटता पर बल दिया।जिला सचिव महेश कुमार सिंह ने महासंघ की 22 सूत्री मांगों को विस्तार से रखा। जिसका समर्थन तमाम उपस्थित सदस्यों ने किया। श्री सिंह ने 09 जुलाई 2025 को होने वाली राष्ट्र ब्यापी हड़ताल के औचित्य पर प्रकाश डाला तथा 17 सूत्री मांगों की पूरी जानकारी सदन को दिया। जिसमें सबसे ज्यादा कर्मचारी विरोधी 04 लेबर कोड को बताया।मूसलाधार वर्षा के बावजूद कर्मचारी गण अपनी मांगों के लिए आन्दोलनरत रहे।कर्मचारियों ने वर्षों से कार्यरत रहने वाले को परमानेन्ट करने,समान काम का समान वेतन, सभी प्रकार के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद ओल्ड पेंशन, लोहरदगा जिला में कट रहे टी डी एस पर रोक लगाने योग्य चतुर्थवर्गीय को तृतीय वर्ग में प्रोन्नति, रिक्त पदों पर परमानेन्ट नियुक्ति, स्कीम वर्करों को स्थायी कर्मियों का दर्जा,तत्काल सेवा निवृति का उम्र 65 वर्ष करने , सभी तरह के कर्मियों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ, उच्च पद का कार्य कर रहे कर्मियों को वरीयता के आधार पर स्थायी नियुक्ति ,लेखा लिपिकों को बिना परीक्षा का ए सी पी/एम सी पी का लाभ,कम्पुटर ऑपरेटर की स्थायी नियुक्ति,शिक्षकों को भी प्रोन्नति तथा ए सी पी/एम ए सी पी का लाभ, एन पी एस मद में काटी गई राशि की वापसी,सभी संवर्ग का नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली का निर्माण, लिपिकों का पदनाम सहायक करना,लघु सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मियों को ओल्ड पेंशन का लाभ, वेतन विसंगति को दूर करना आदि मांगों से संबंधित संलेख माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव झारखण्ड सरकार राँची को उपायुक्त लोहरदगा के माध्यम से समर्पित किया गया। मांग दिवस का संबोधन मो0 जफर आलम, सच्चिता शाहदेव बरदानी वेक,रूकैया बेगम ,चांदमुनी तिर्की, मोनिका उरांव, सीमा दुलारी कुजूर,मोनिका उराँव ,सुमति कुमारी, राजमुनी कुमारी आदि ने किया तथा काफी संख्या में कर्मचारीगण शामिल हुए।