महिलाओं ने 33 प्र्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर केंडल मार्च निकाला

360° Ek Sandesh Live Politics

by sunil
रांची: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की अध्यक्षता में आज टुपुदाना में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक संपन्न हुई। इस राज्य कार्यकारिणी बैठक में आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा ी अलका लांबा की नेतृत्व में पुराना विधानसभा से बिरसा चौक रांची तक 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर कैंडल मार्च निकाली गई। इस दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह और सभी राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व जिला अध्यक्ष मौजूद थी।