मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में दीपोत्सव

360° Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

मेसरा : मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में बुथवार को दीपोत्सव मनाया गया। जिसके अंतर्गत वाणिज्य संकाय के छात्रों ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां दर्शाते हुए दीपावली के महत्व की जानकारी दी। साथ ही साथ आज की तारीख में त्योहार के समय मार्केट में कैसे काम करके हम आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं,इस विषय पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमें मार्स,मरकरी,जुपिटर एवं वीनस हाउसों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें मार्स हाउस के विद्यार्थी प्रथम स्थान पर रहे। प्राचार्या रेखा नायडू ने बच्चों को दीपावली की महत्व को बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ बच्चों को पटाखे जलाने के समय सावधानी बरतने को कहा। मौके पर स्कूल के चेयरमैन मनरखन महतो,उर्मिला देवी,ट्रस्टी वीरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,डायरेक्टर मनोज कुमार महतो,प्राचार्या रेखा नायडू, प्रबंधक मुकेश कुमार,एडमिनिस्ट्रेटर मीना कुमारी,शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।