मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में ‘पैनोरमा’ इंटर स्कूल समूह गायन प्रतियोगिता

360° Education Ek Sandesh Live

Mustafa ansari

Ranchi: मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल परिसर में शनिवार को सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में ‘पैनोरमा 2025 के अंतर्गत इंटर स्कूल ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रांची जिला के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया,तथा अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित तथा मनन विद्या के बच्चों की शानदार स्वागत गीत व नृत्य की प्रस्तुति के साथ हुआ। प्राचार्या रेखा नायडू ने कहा कि ‘देशभक्ति गीत प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपने देश के प्रति प्रेम,सम्मान और समर्पण की भावना सिखाना है। कार्यक्रम में राँची एवं आसपास के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली जवाहर लाल नेहरु कला केंद्र की प्रधानाचार्या लिली बनर्जी व डॉ.सुपर्णा बरुआ (डायरेक्टर सुपर्णा एकेडमिक) ने भी प्रतिभागियों की सृजनात्मकता,लयबद्धता और तालमेल की सराहना की। बाद में निर्णायक मंडल ने निष्पक्ष रूप से सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विवेकानन्द विद्या मन्दिर,द्वितीय पुरस्कार सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल डीएवी बरियातू,तृतीय पुरस्कार सरला बिरला पब्लिक स्कूल व कैराली स्कूल। वहीं सांत्वना पुरस्कार में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल व कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल कांके पाकर रहे। यह समस्त आयोजन अनुशासन,समर्पण और उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रतीक रहा। आयोजन को विद्यालय परिवार ने एक नई प्रेरणा के रूप में स्वीकार किया। साथ ही साथ भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया। मौके पर स्कूल के चेयरमैन मनरखन महतो, उर्मिला देवी,ट्रस्टी वीरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,डायरेक्टर मनोज कुमार महतो,प्राचार्या रेखा नायडू प्रबंधक,मुकेश कुमार, एडमिनिस्ट्रेटर मीना कुमारी, एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।

Spread the love