Mustafa Ansari
रांची: मनरखन महतो बीएड कॉलेज बीआईटी मोड़ केदल में गुरुवार को बीएड छात्र परिषद का गठन हुआ। इसमें नेहा बिलुंग अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार रवि,महासचिव सौरव कुमार महतो व कोषाध्यक्ष दिव्या किरण मुर्मू का चयन हुआ। स्पोर्ट्स क्लब सचिव सपना कुमारी चुनी गई। इसके अलावा कला क्लब सचिव प्रिंसी मुंडा,प्रत्रिका संपादक जेनिफर विलियम्स,एससी-एसटी प्रतिनिधि विशाल कुमार रजक,बीएड प्रथम वर्ष प्रतिनिधि पीयूष कुमार,बीएड द्वितीय वर्ष प्रतिनिधि अनुपम टोपनो व एमएड प्रथम वर्ष प्रतिनिधि सिंधी खलखो व एमएड द्वितीय वर्ष प्रतिनिधि मार्टिन रजक का चयन हुआ। संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि छात्र परिषद के गठन का उद्देश्य पठन-पाठन व पाठ्य सहगामी क्रियाओं के संचालन में लोकतंत्र तरीके से छात्रध्यापकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास है। शैक्षिक सत्र में चलने वाली गतिविधियों को बीएड परिषद के माध्यम से संचालित किया जाता है। यह राजनीतिक पद नहीं बल्कि गुरुतर दायित्व है। उन्होंने कहा कि बीएड छात्र परिषद में पद नहीं दायित्व होता है। इसमें सीखने और नेतृत्व कौशल को निखारने का मौका मिलता है। इस दौरान कॉलेज के प्रचार्य डॉ. दूधेश्वर महतो,प्रबंधन व सभी व्याख्याता गण,शिक्षरकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी आदि मौजूद रहे।