मनरखन महतो बीएड कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

360° Education Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रॉची : मनरखन महतो बीएड कॉलेज बीआईटी मोड़ केदल में डेटा विश्लेषण व व्याख्या विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. अजित कुमार सिन्हा(कुलपति रॉची विश्वविद्यालय रॉची) एवं विशिष्ट अतिथि कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति अजित कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में डेटा विश्लेषण और इसके अनुप्रयोग कि भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। यह न केवल निर्णय निर्माण की प्रक्रिया को सशक्त बनाता है,बल्कि विभिन्न क्षेत्रों अनुसंधान,योजना और नीतियों के निर्माण में भी अहम योगदान देता है। कार्यशाला का संचालन मुख्य वक्ता डॉ. राजू कुमार महतो(सहायक प्रोफेसर उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी रांची) ने किया। डॉ. राजू कुमार महतो ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अनेक सवाल पूछे और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

वहीं महाविद्यालय के अध्यक्ष ने अपना विचार साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार कि कार्यशालाएँ न केवल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए आवश्यक हैं,बल्कि यह उनके समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्राचार्य ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को अपने कौशल को निखारने और नवीन दृष्टिकोण अपनाने का अवसर मिला,जो उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखेगा। साथ ही कार्यक्रम में कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी घटना में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,निदेशक मनोज कुमार महतो,प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी,पुनम कुमारी,मनरखन महतो बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो,मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य चित्रवेल वी,मनरखन महतो फार्मेसी कॉलेज प्राचार्या रागिनी कुमारी आदि सभी कॉलेज के व्याख्यातागण,शिक्षकेत्तर व कर्मचारी मौजूद रहे।