मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज में मना विश्व स्वास्थ्य दिवस

360° Ek Sandesh Live Politics

Mustafa Ansari

रांची: मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज बीआईटी मोड़ केदल में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का प्रारंम्भ कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य की अहमियत का अहसास करवाता है। निदेशक मनोज कुमार महतो ने छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए बताया कि समाज में जागरूकता लाने के लिए समय-समय पर ऐसे प्रोग्राम करते रहते हैं। जिसमें स्वास्थ्य के दुष्प्रभाव व बचाव के प्रति लोगों में जानकारियां बढ़े। तथा छात्र-छात्राओं को ऐसे प्रोग्राम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्राचार्य चित्रवेल वी ने सभी को बीमारियों की रोकथाम,सेहतमंद जीवनशैली और स्वास्थ्य सुविधा के लिए जागरूक किया। डॉ धनेश्वर मेहता व डॉ डीके शर्मा ने प्रशिक्षुओं को विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में विस्तृत पूर्वक बताया। मौके पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पुनम कुमारी कॉलेज के सभी व्याख्याता गण,शिक्षकेत्तर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।