मोदी सरकार ने 1.5 लाख युवाओं के सपनों को चकनाचूर किया: नेटा डिसूटा

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस भवन रांची में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाता सम्मेलन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के नेत्री नेटा डिसूटा ने संबोधित करते हुए कहा कि अग्निवीर योजना के जरिए, मोदी सरकार ने 1.5 लाख युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया, जिन्हें नियमित भर्ती के तहत कठिन मानसिक और शारीरिक परीक्षण के बाद सैन्य बलों में भर्ती होनी थी। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, सैनिक विभाग के अध्यक्ष सुबेदार एचएन यादव, प्रदेश प्रवक्ता जगदीश साहु, ऋषिकेश सिंह उपस्थित थे। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के नेत्री न्भाजपा ने करोड़ों युवाओं को धोखा दिया है, बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर है! 31 जनवरी को राहुल गांधी ने उनके लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए जय जवान अभियान शुरू किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 31 जनवरी 2024 को बिहार में राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए एक राष्ट्रव्यापी अभियान – जय जवान अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध के माध्यम से युवा न्याय सुनिश्चित करेगी। यह अभियान 1.5 लाख युवाओं की दुर्दशा पर प्रकाश डालता है, जिन्हें कठोर चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद 2019 और 2022 के बीच एक नियमित भर्ती अभियान में हमारी 3 गौरवशाली सैन्य बलों भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना में स्वीकार किया गया था। लेकिन उन्हें सारी प्रक्रियाओं के बाद भी भर्ती से वंचित कर दिया गया, क्योंकि मोदी सरकार ने अचानक सशस्त्र बलों पर अग्निपथ योजना थोप दी। जय जवान अभियान की दो महत्वपूर्ण मांगें हैं जिसमें अग्निपथ योजना लागू होने पर 1.5 लाख युवाओं से क्रूरतापूर्वक छीनी गई नौकरियां वापस करें। सैन्य बलों के लिए पिछली भर्ती प्रणाली को बहाल करें। राष्ट्रव्यापी जय जवान अभियान 3 चरणों में आयोजित किया जा रहा है और 31 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 20 मार्च तक चलेगा। ।