Kamesh Thakur
रांची: राजधानी रांची के कोतवाली थाना परिसर में मोहरम को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने की। डीएसपी प्रकाश सोय ने बैठक में उपस्थि सभी गणमान्य लोगों से कहा कि रांची में आगामी 06 जुलाई को मोहरम का त्योहर है। इसमें सभी समुदायों के लोग मिलजुलकर शांति पूर्वक त्योहार को मनाये। किसी भी तरह का त्योहार के दौरान शांति भंग न हो इसका ध्यान रखें।
इस शांंति समिति की बैठक में कोतवाली थाना प्रभारी सहित शान्ति समिति के सैकड़ो सदस्य मौजूद थे।
