कतरास: सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में कक्षा नवम के भैया आर्यन कुमार को मंच से सम्मानित किया गया ।भैया आर्यन ने अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव के तहत *मूर्तिकला* में पूरे भारत में *प्रथम* स्थान प्राप्त किया है । संरक्षक आचार्य श्री जितेंद्र कुमार दुबे भूगोल ने कहा कि यह प्रतियोगिता सीतामढ़ी बिहार में आयोजित थी जिसमें पूरे भारतवर्ष से अपने-अपने क्षेत्र के प्रथम विजेता सम्मिलित हुए थे और इस प्रतियोगिता में भैया आर्यन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे झारखंड प्रांत का नाम रौशन किया है । इस सफलता का श्रेय उसने सभी गुरुजनों के साथ-साथ अपने माता-पिता को भी दिया है। उसके इस सफलता पर विद्यालय परिवार भी हर्षित है। इस सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ,आचार्य श्री अनूप कुमार पांडे, राहुल कुमार राय राजीव कुमार सिंह , ललन सिंह, संगीताचार्य जितेंद्र कुमार दुबे ,आचार्या कुमारी नमिता, डॉ निशा तिवारी एवं उषा साव ने सम्मिलित रूप से भैया आर्यन को सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी आचार्य धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि विद्या भारती में मूर्ति कला को भी समावेशित किया गया है ताकि पश्चिमी सभ्यता के इस दौर में भी मूर्ति कला को जीवंत रखा जा सके । अपने उद्बोधन के क्रम में प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय होने के बावजूद भी हमारे यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है तो बस सही दिशा देने की। इस अवसर पर सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थे।
One attachment • Scanned by GmailAdd to Drive
