मोटरसाइकिल से गिरकर शिक्षक की हुई मौत

Ek Sandesh Live Road Accident

SADDAM

दुमका/शिकारीपाड़ा: शिकारीपाड़ा प्रखंड के शिक्षा परिवार में आज एक हृदय विधायक घटना घटी जब शिवतला पंचायत में पदस्थापित शिक्षक नंदलाल मुर्मू पिता जीसू मुर्मू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार शिक्षक नंदलाल मुर्मू विद्यालय से शिकारीपाड़ा की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे थे कि अंबाजोड़ा रेलवे पुल के पास अचानक  अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल फिसल गई जिससे गिरकर नंदलाल मुर्मू के माथे पर अंदरुनी चोट आई। ग्रामीणों ने देखने पर शिकारीपाड़ा थाना को सूचित किया और नंदलाल मुर्मू को तत्काल मोहलपहाड़ी क्रिश्चियन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नंदलाल मुर्मू मूल रूप से सिमानीजोड़ पंचायत के रहने वाले थे और अपने पीछे पत्नी तथा दो बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। प्रखंड शिक्षा परिवार में इस आकस्मिक घटना से शोक व्याप्त है। शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया है।

Spread the love