मरोमदेगा पंचायत के टाँगर टोली गांव में बनाया गया ई-श्रम कार्ड

Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

सिमडेगा: मरोमदेगा पंचायत के टाँगर टोली गांव में स्कीम लिंकेज का कैंप छोटा नागपुर कल्याण निकेतन संस्था द्वारा किया गया। जिसमें ई-श्रम कार्ड बनाया गया। जिसमें लगभग 200 लोगों की उपस्थिति हुई। जिन व्यक्तियों का मोबाइल लिंक आधार से था उनका ई-श्रम कार्ड बनाया गया जो ग्रामीण जी भी योजना से वंचित है उन्हें लिंक करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस तरह से आज तांगा टोली में टापू देगा मनरेगा खास के ग्रामीणों द्वारा इसका लाभ उठाया गया।

इस कैंप में आयुष्मान कार्ड भी बनवाया गया। इसके साथ ही कैंप में कई तरह के स्कीम का फॉर्म भी उपलब्ध कराया गया। जिसका उपयोग ग्रामीण द्वारा किया गया और उसका लाभ उठाया गया। इस कैंप का आयोजन छोटा नागपुर कल्याण निकेतन संस्था द्वारा किया गया था। जिसमें जिला समन्वय रोहित कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर हेमंत कुमार, शांति देवी, शारदा देवी, आरती कुमारी गौरव प्रधान नीरज बाने। इस कार्यक्रम को संचालित करने में सहयोग किया और उनके सफल योगदान रहा संस्था का यह सोच है कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण तक ला पहुंचाया जाए और उनको स्कीम सरकार की स्कीमों से लाभान्वित किया जाए।