मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे धनबाद, दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Politics

Eksandeshlive desk

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन गुरुवार को पूर्व विधायक आनंद महतो के बलियापुर (बड़ादाहा) धनबाद स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां पूर्व विधायक आनंद महतो के दिवंगत सुपुत्र डॉ. बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व विधायक आनंद महतो एवं उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

Spread the love