Ashutosh Jha
काठमांडू : भिमगिठे स्वास्थ्य चौकी निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को गण्डकी प्रदेश के बागलुङ जिले के बडिगाड ग्रामीण नगरपालिका-7 में गण्डकी थापा, अधिकारी, अध्यक्ष, बडिगाड ग्रामीण नगरपालिका और अजय कुमार सिंह, द्वितीय सचिव, भारतीय राजदूतावास, काठमांडू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
यह स्वास्थ्य चौकी भारत सरकार की लगभग 25 मिलियन नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता से निर्मित की जा रही है। यह उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (HICDP) बडिगाड ग्रामीण नगरपालिका, बागलुङ के माध्यम से क्रियान्वित की जाएगी। बडिगाड ग्रामीण नगरपालिका की अध्यक्ष और अन्य हितधारकों ने भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे विकासात्मक सहयोग की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि यह नई सुविधा बडिगाड ग्रामीण नगरपालिका में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच को बढ़ावा देगी।
