मुनेश्वर तिर्की अध्यक्ष व अशोक इंदवार बने आदिवासी लोहरा समाज कोलेबिरा के सचिव

Ek Sandesh Live Politics

Amit Ranjan

सिमड़ेगा/कोलेबिरा: प्रखंड के नवा टोली पंचायत में आदिवासी लोहरा समाज की एक आवश्यक बैठक हुई पूरे प्रखंड के आदिवासी लोहरा समाज के प्रबुद्ध जन शामिल हुए। जिसमें प्रखण्ड कमेटी का गठन एव पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसमिति से मुनेश्वर तिर्की को आदिवासी लोहरा समाज कोलबीरा का अध्यक्ष नियुक्त किया एवं अशोक इंदवार को सचिव नियुक्त किया गया। अवसर पर समाज की उन्नति के लिए विचार विमर्श करते हुए सभी लोगों ने अपना-अपना विचार प्रगट किये।

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बसुदेव तिर्की, उपाध्यक्ष आश्रित इंदवार, सचिव संतलाल लोहरा, प्रदेश कार्यसमिति महेंद्र भगत नवाटोली मुखिया कल्पना देवी, शाहपुर मुखिया – अंकिता केरकेट्टा, दशरथ लोहरा, सुरेन्द्र लोहरा, श्रवण लोहरा, सलिल तिर्की एवं तमाम कोलेबीरा आदिवासी सहित लोहरा समाज के विभिन्न गांव से आए लोग शामिल थे।