मुस्तरी खातून के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

States

Eksandeshlive Desk
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की पत्नी एवं झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ.इरफान अंसारी की मां मुस्तरी खातून के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि मधुपुर उर्दू गर्ल्स स्कूल की अध्यापिका रह चुकी स्व. मुस्तरी खातून दयालु प्रवृत्ति की महिला थीं। उनकी पहचान एक समाजसेविका के रूप में भी रही। श्री सहाय ने कहा कि विशेषकर उम्र के इस पड़ाव पर अर्द्धांगिनी का साथ छोड़ जाना अत्यंत दुखदाई होता है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।
श्री सहाय ने झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी के निधन पर शोक जताया है। श्री सहाय ने अपनी संवेदना में कहा कि श्री मरांडी की धर्मपत्नी एक सामाजिक महिला थीं। अपने गृहस्थ जीवन काल में वह अपने पति सहित पूरे परिवार के साथ-साथ समाज का भरपूर ख्याल रखा करती थीं। उनका अकस्मात निधन सामाजिक क्षति है।
श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और इस विकट परिस्थिति में स्टीफन मरांडी सहित समस्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Spread the love