नैंसी मीसा पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया

360° Education Ek Sandesh Live

Reporter Mustaffa

मेसरा : बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केदल स्थित नैंसी मीसा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती व पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण तथा द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई,जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूरे दिन विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें दौड़,रस्सी कूद,कुर्सी दौड़,चित्रकला और क्विज़ प्रतियोगिता शामिल थीं। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यालय के प्राचार्या शोभा तिर्की ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे किसी भी राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। उन्होंने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को सुरक्षित,शिक्षित और प्रेरणादाई वातावरण प्रदान करना सबकी जिम्मेदारी है। विद्यालय के प्रबंधक सह केदल मुखिया राहुल मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संस्कार,शिक्षा,अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करना है। उन्होंने बताया कि बाल दिवस जैसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक नीलकंठ महतो ने किया। इस मौके पर विनोद कुमार महतो,विजय उर्फ बबलू महतो,सूरज लाल महतो,सरिता कुमारी,ज्योति कुमारी,आशिदा परवीन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Spread the love