नेवरी गोलंबर चौक में लगेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा: संजय सेठ

360° Ek Sandesh Live Politics

Mustafa Ansari

रांची/मेसरा : कांके प्रखंड के ग्राम पंचायत नेवरी स्थित रिंग रोड नेवरी गोलंबर चौक में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए नेवरी मुखिया साधो उरांव ने बताया कि यह घोषणा रांची लोकसभा सांसद सह राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने की है। मुखिया साधो उरांव ने कहा यह गर्व का विषय है कि भारत की धरती पर राज्य रक्षा मंत्री द्वारा जम्मू कश्मीर के सियाचिन चोटी पर और झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची के नेवरी गोलंबर चौक पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा स्थापित किया जाएगा। इस महान कार्य के प्रति क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि गणों एवं नेवरी पंचायत के समस्त ग्रामीणों ने राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ को सहृदय धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया है। बताया गया कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से तिरंगा को लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। तिरंगा झंडा लग जाने के बाद इसे देख आते-जाते लोग खुद को गौरान्वित महसूस करेंगे।

उन्होंने कहा कि तिरंगे झंडे को उक्त चौक में बिल्कुल उचित स्थान पर लगाया जाएगा। इसके साथ ही झंडे के लिए चारों ओर से फोकस्ड लाइट्स भी लगाई जाएंगी। इसका सीधा फोकस 100 फीट ऊपर तिरंगे पर पड़ेगा। हाइमास्क पोल पर लाइट लगाने के बाद रात की रोशनी में देश का राष्ट्रीय ध्वज खूबसूरत नजर आएगा। जो हमारे गर्व,शक्ति एवं गौरव का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज शांति,समृद्धि और सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।

Spread the love