नगर निकाय चुनाव में देरी से चुनाव कराने के विरोध में भाजपा का राज्यव्यापी धरना

360° Ek Sandesh Live

SUNIL KUMAR

साहेबगंज: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर निकाय चुनाव में कि जा रही देरी, दलीय आधार पर चुनाव कराने से सरकार की बचने की मंशा तथा नगर निकायों मे देरी के विरोध में 5, 6 एवं 7 जनवरी को पूरे झारखंड में राज्यव्यापी धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार शनिवार को बरहरवा, राजमहल एवम साहेबगंज नगर में धरना कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने धरना कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर संकल्प लिया गया है। बैठक में भाजपा कार्यकर्ता गौतम यादव,जिला उपाध्यक्ष सह निवर्तमान नप उपाध्यक्ष रामानंद साह, जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल,ललिता पासवान, दीपक चंद्रवंशी, गरिमा साह, बिनोद चौधरी, मनोज पासवान, अवधेश यादव, प्रशांत शेखर एव अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love