नगर निकाय चुनाव में जीत का आधार बनेगी महिला शक्ति: मथुरा प्रसाद महतो

Ek Sandesh Live Politics

Bijyanand Sinha

बोकारो: चास झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर महिला मोर्चा के तत्वाधान में आज तेलगाड़िया मोड़ स्थित आर.के. फार्म में एक कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। बोकारो महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष फिरदौस नूरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में चास नगर निगम क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आगामी चुनावों के लिए हुंकार भरी।

वार्डों में महिलाओं को सक्रिय करने का आह्वान
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चास नगर निगम के सभी 35 वार्डों और मेयर पद पर जीत हासिल करने की जिम्मेदारी खासकर महिला मोर्चा की होगी। उन्होंने सभी महिला नेत्रियों से अपील की कि वे प्रत्येक वार्ड में जाकर महिलाओं को सक्रिय करें और बूथ स्तर पर तैयारी शुरू करें।
सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर।
बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘मैया सम्मान योजना’ और ‘200 यूनिट मुफ्त बिजली’ जैसी योजनाओं से गरीबों के जीवन में बदलाव लाया है। उन्होंने कहा, “हमें नगर निगम चुनाव में जनता को यह बताना है कि हेमंत सरकार हर समय उनके साथ खड़ी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जेएमएम का झंडा बुलंद करने के लिए महिलाओं को सशक्त भूमिका निभानी होगी।
महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता: फिरदौस नूरी
महिला मोर्चा की अध्यक्ष फिरदौस नूरी ने कहा कि हेमंत सरकार ने महिलाओं को असली ताकत दी है। उन्होंने संकल्प लिया कि आने वाले चुनाव में महिला कार्यकर्ता एक-एक बूथ तक जाकर पार्टी को मजबूत करेंगी और वार्ड पार्षद से लेकर मेयर पद तक जेएमएम समर्थित उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएंगी।
इस अवसर पर चास और बोकारो महानगर क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। रेखा देवी, एकता देवी, सावित्री बाउरी, कुसुम भारती, शांति किस्कू, संजय केजरीवाल, मदन कुमार महतो, राकेश सिन्हा, प्रमोद तापड़िया, बम पांडे, सदानंद गोप, सुमन वर्मा, सोमनाथ सरकार, सुनील सिंह, मागाराम दे, अभिषेक पांडे, रवि सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, फूल कुमारी, जयमाला देवी, रीता देवी, प्रमिला देवी, संगीता देवी, बबली देवी, अमरेंद्र झा, पिंटू पासवान, मोहम्मद मोईन, बैद्यनाथ पाल, दुर्गा दत्ता,अरुण बाउरी, गोहिराम गोप, प्रेम कुमार, सुलेखा देवी, अनीता देवी इत्यादि।

Spread the love