नहीं थम रहा बीपीओ और जिप सदस्य के बीच में छिड़ी जंग

360° Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

लातेहार: सदर  प्रखंड में मनरेगा योजना में कथित कमीशनखोरी को लेकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी और जिला परिषद सदस्य बिनोद उरांव के बीच में छिड़े आरोप प्रत्यारोप का दौर अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।
मुखिया संघ जिला परिषद सदस्य के पक्ष में आ कर के आंदोलन करने तक का चैतावनी दे डाला है तो वहीं लातेहार प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा और उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद ने बीपीओ को क्लिन चिट देकर हुई इस तकरार को एक नया रूप दे दिया । ऐसे में अब हर किसी का निगाह जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की ओर टकटकी लागते हुये देख रही है  कि वे इस गंभीर मसले का हल किस तरह से निकालते हैं।
जिप सदस्य व परसही मुखिया के समर्थन में उतरा मुखिया संघ
जिप सदस्य और बीपीओ के आरोप – प्रत्यारोप और पिछले दिनों हुये परसही पंचायत के मुखिया और पंचायत सेवक सर्वेश सिंह के बीच में हुये  कहा सूनी को लेकर त्रि स्तरीय जनप्रतिनिधि एकजुट हो गये हैं और प्रखंड कर्मियों पर जनप्रतिनिधियों का अपमान करने और सरकारी राशि के बंटरबांट का आरोप लगाते हुये उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा है।
साथ ही इसका प्रतिलिपी चतरा सांसद कालीचरण सिंह , मनिका विधायक रामचंद्र सिंह , लातेहार विधायक प्रकाश राम और जिप अध्यक्ष पूनम देवी को सौंपा है। इसके पूर्व आज माको डाक बंगला में मुखिया संघ की बैठक जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में हुआ। बैठक में सभी लोगों ने जिप सदस्य बिनोद उरांव और परसही मुखिया अनिता देवी के समर्थन में खुलकर आ गये और बिनोद उरांव द्वारा उठाये जा रहे मामलों का समर्थन कर दिया।
ज्ञापन के माध्यम से मुखिया संघ ने उपायुक्त से मांग करते हुये कहा कि पिछले दिनों बीपीओ के द्वारा जिप अध्यक्ष पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया। साथ ही परसही मुखिया अनिता देवी को पंचायत सेवक सर्वेश सिंह के द्वारा अपमानित करने का कार्य किया गया जो सरासर त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों का अपमान माना जा रहा है।
मुखिया संघ ने उपायुक्त से मांग करते हुये कहा कि जल्द से जल्द ऐसे कर्मियों पर कार्रवाई किया जाये और ब्लॉक में सरकारी राशि के बंटरबांट पर रोक लगाये जाये नहीं तो बाध्य होकर हम जनप्रतिनिधियों को आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह , मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव , जिप सदस्य बिनोद उरांव , परसही मुखिया अनिता देवी , सलीम अंसारी, मोती उरांव , पौल एक्का , पंकज कुमार सिंह, सर्वेश कुमार, सुनिल कुमार , चंदन प्रसाद , मुकेश कुमार , सरोज उरांव , सहादेव सिंह , साबिर अंसारी , बिजेंद्र उरांव , फुलचंद यादव , संजय उरांव , रमली देवी , नरेश उरांव , मनोज पासवान , प्रवीन सिंह , जुलेश्वर सुकन प्रजापति , भुनेवश्र सिंह , सुनदेश्वर उरांव , संदीप लोहरा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।