निम्न दबाव का असर दिनभर होती रही रूक- रूक कर बारिश

360° Ek Sandesh Live

BY SUNIL
रांची: बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र का असर राज्य में देखने को मिल रहा है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में दो साइक्लोन सक्रिय है। जिसका असर राज्य में बारिश हो रही है । आज राजधानी रांची में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही और दोपहर बाद तक ये सिलसिला जारी रहा एवं रात्रि पहर भी जमकर राजधानी सहित आसपास के इलाकों में बारिश होती रही । मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में फिलहाल बारिश होती रहेगी। पूवार्नुमान के मुताबिक एक अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है कि 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना बनी हुई है । एक अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश में बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता । गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, गुमला और सरायकेला खरसावां जिले में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश हो हुई है । मौसम विभागानुसार गुरूवार को पलामू प्रमंडल समेत अन्य जिलों में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड के गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, गुमला और सरायकेला खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में बताया है कि झारखंड में 26 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक वज्रपात हो सकता है । रांची समेत लगभग सभी जिलों में वज्रपात की आशंका है। इसे लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। इधर झारखंड के उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा, देवघर, दुमका, धनबाद समेत अन्य जिलों में 26 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। जबकि 26 और 27 सितंबर को राज्य के उत्तर पूर्वी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना है। इसमें दुमका, गोड्डा, पाकुड़ साहेबगंज, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा समेत अन्य जिला शामिल है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि देश में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गयी है। इक्लोन के असर से राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। जिससे अब धीरे-धीरे लोगों को सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास होगा। हालांकि 29 सितंबर तक राज्य के कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

Spread the love