नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं : मनरखन महतो

360° Ek Sandesh Live Health

Mustafa

मेसरा : मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज बीआईटी मोड़ केदल (रांची) में शुक्रवार को ह्लविश्व नर्स दिवसह्ल मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो एवं ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल, निदेशक मनोज कुमार महतो,प्राचार्य चित्रवेल वी,उप-प्राचार्य रेखा बी, प्रशासिका मीना कुमारी,प्रबंधक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सह कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने नर्सों की जरूरतों,भूमिकाओं और अधिकारों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं। कोविड-19 के समय नर्सों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की जान बचाने के लिए दिन-रात काम किया है। सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उनके असाधारण कार्य के लिए उनकी प्रतिबद्धता और करुणा सराहनीय है। प्राचार्य चित्रवेल वी ने बताया कि 12/05/1820 में मॉर्डन नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ एवं इस उपलक्ष्य पर विश्व नर्स दिवस हर साल 12 मई को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल को लेडी विद दे लैंप के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने ह्लहमारी नर्सें,हमारा भविष्य,नर्सिंग देखभाल की आर्थिक शक्तिह्ल विषय पर रंगोली बनाई एवं नृत्य,नाटक भी प्रस्तुत किया। मौके पर दौरान सभी प्रशिक्षु,व्याख्यातागण एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love