नव चयनित आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र

360° Ek Sandesh Live

SUNIL KUMAR

साहिबगंज: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आरएम-जनमन एवं डीए-जगुआ योजना के अंतर्गत सिद्धो-कान्हो सभागार में नव चयनित आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण तथा एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त हेमंत सती एवं उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य व पोषण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए सेविकाएं अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें। उप विकास आयुक्त ने केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने, स्वच्छता, पोषण और पोषण ट्रैकर ऐप पर सही जानकारी दर्ज करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान कुल 17 नव चयनित आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर आईटीडीए परियोजना निदेशक सह प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Spread the love