नवयुवक ने किया आत्महत्या या हत्या पुलिस जांच में जुटी

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

रामगढ़: जिले के कुजू ओपी थाना क्षेत्र के बोंगावार में स्थित एक पेड़ के टहनी रस्सी के फांसी के फंदे से नवयुवक शव मिला। यह झुलता सुरज मुंडा (18 वर्ष ) का शव मिला। जिससे चारों तरफ सनसनी फैल गई। कुजू पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई। वहीं इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि सूरज मुंडा पिता स्वर्गीय हरिया मुंडा के पांच भाईयों में से छोटा भाई था। 15 दिन पूर्व जमीनी विवाद को लेकर रिस्तेदार एवं गोतिया लोगों के साथ झगड़ा औंर बकझक हुआ था। मंगलवार की रात्रि 8.40 बजे के तक घर में देखा गया था। इसके बाद वह घर से बाहर कहां था किसी को जानकारी नहीं हैं। अहले सुबह में उसके घर के पीछे में नवयुवक सुरज मुंडा का शव रस्सी के सहारे झूलता पाया गया। जिसकी खबर आसपास के क्षेत्र में आग तरह फैल गई। आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गए। कुजू पुलिस की सूचना ही थाना प्रभारी मोहम्मद नौशाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचते ही शव को उतारा औंर आवश्यक कार्रवाई करते हुए। वहीं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं परिजनों का रो रोकर काफ़ी बुरा हाल हैं। उक्त संबंध में कुजू ओपी थाना प्रभारी मोहम्मद नौशाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पहुंचे हैं। इसके साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं। दोषी कोई भी हो,  बक्शा नहीं जाएगा। मृतक ने आत्महत्या किया, हत्या हुई हैं। गहनता पुर्वक जांच पड़ताल किया जाएगा। समाचार के लिखें जाने तक स्थानीय पुलिस जांच कर रही हैं।

Spread the love