ओडिसा से गांजा लेकर बंगाल जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

सिमडेगा: सिमडेगा के रास्ते ओडिसा से गांजा लेकर बंगाल जा रहा एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि ठेठईटांगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक यात्री बस से अवैध रूप से गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आलोक में एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में ठेठईटांगर पुलिस ने बोलबा मोड़ के पास देर रात एक बस को रोकी। ओडिसा में मिस्त्री का काम करने वाले लोग बस रिजर्व कर ईद मनाने मुर्शिदाबाद जा रहे हैं। पुलिस ने जब बस की तलाशी ली तब मुर्शीदबाद निवासी करीम शेख नामक व्यक्ति के पास से साढ़े दस किलो गांजा मिला। पुलिस ने इसे गिरफ्तार करते हुए गांजा जप्त कर लिया। पुलिस के छापामारी दल एसडीपीओ बैजू उरांव के साथ थाना प्रभारी मुरताज अंसारी, एसआई मनोज माहली, जयकान्त कुमार राय शामिल थे।

Spread the love