ओमकार जाप एवं गायत्री मंत्र से एकाग्रता बढ़ती है: देवकांत सिंह

Ek Sandesh Live Religious

AMIT RANJAN

मालसारा बनदुर्गा: एकल अभियान अंचल सिमडेगा का पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग संच बोलबा, केरसई कुरडेग और ठेठई टांगर के समापन सत्र में उपस्थित संच समिति अध्यक्ष प्रणब कुमार विश्व हिंदू परिषद सदस्य वीरेंद्र प्रसाद, अंचलाधिकारी केरसई देवकांत सिंह, दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष श्रीजहूरण सिंह जगन्नाथ सिंह, प्रबंधक (वनदुर्गा) केसरी सिंह ने संयुक्त रूप से मां शारदे और भारत माता के समक्ष दीपप्रज्वलित कर, विभिन्न गांव से आए आचार्य भैया बहनों को संबोधित कर, वर्ग का समापन किया। इस पांच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग में भाग अभियान प्रमुख फिर मोहन बड़ाईक, अंचल अभियान प्रमुख जीतवाहन बड़ाईक. अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख सुदर्शन सिंह, अंचल गतिविधि प्रमुख सुरेंद्र पात्र, संच प्रशिक्षक मंगरा महतो, कमलजीत सिंह एवं संच व्यास शांति कुमारी, मीरा कुमारी एवं 35 आचार्य भैया बहन उपस्थित रहे। अंचलाधिकारी देवकांत सिंह ने कहा ओमकार जाप से, गायत्री मंत्र से व्यक्ति में एकाग्रता बढ़ती है शांति आती है। परिवार में इसका अभ्यास बहुत लाभकारी है। अच्छे संस्कार, राष्ट्रभक्ति के साथ अच्छे नागरिक बनने का आह्वान किया। प्रणव कुमार ने आचार्य भैया बहनों का धन्यवाद किया और कहा आपके आचरण ही समाज में सुधार कर सकता है। केसरी सिंह ने आचार्य से कहा कि वे अभिभावकों से संपर्क कर गांव, मोहल्ले के प्रत्येक बच्चों को अपने विद्यालय में लाने का प्रयास करें। विश्व हिंदू परिषद के वीरेंद्र प्रसाद ने कहा आचार्य भैया बहनों का योगदान अमूल्य है।