जुआँ खेलने के दौरान हुई चाकूबाजी, एक की मौत

360° Crime Ek Sandesh Live States

पुलिस ने हत्या के आरोपी बाप-बेटे को किया गिरफ्तार

Mustafa Ansari
रांची/मेसरा: ओरमांझी थाना क्षेत्र के कामता गांव में शुक्रवार की रात चाकूबाजी की घटना हो गई। इस घटना में एक युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई और दो युवक घायल हैं। इसी बीच चिख पुकार व हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले। और तुरंत घायल तीनों युवकों को स्थानीय अस्पताल इरबा स्थित क्यूरेस्टा में ले जाकर भर्ती कराया। बाद में चाकूबाजी की वारदात की सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। साथ ही तत्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों प्रदीप महतो व मुंशी महतो बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात जुआ खेलने के दौरान पैसे को लेकर विवाद हो गया था। और विवाद के बाद युवकों के बीच चाकूबाजी की घटना हो गई। इस घटना में नंदकिशोर महतो 23 वर्षीय युवक का क्यूरेस्टा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना ओरमांझी थाने के कामता गांव स्थित महतो टोली की है। जहां जुआ (लुड्डो) खेल रहे चार युवकों में झड़प हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन युवक मृतक नंदकिशोर महतो व आईसीयू में भर्ती महेंद्र पाहन और जनरल वार्ड में भर्ती कार्तिक महतो को आरोपी प्रदीप महतो ने ही पैसे देने के नाम पर बुलाकर अपने घर लेकर गया था। और घर के आंगन में पहुंचते ही उसने व उसके पिता मुंशी महतो, दोनों बाप-बेटे ने मिलकर बताबड़ तोड़ चाकुओं से प्रहार कर दिया। जिससे नंदकिशोर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसके कारण इलाज के दौरान ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो युवक अभी भी इलाजरत हैं। जिनमें एक की हालत गंभीर है। और दूसरा खतरे से बाहर बताया जाता है। इस घटना को अंजाम देने में प्रतियुक्त हथियार (चाकू) को पुलिस ने एक कुएं से बरामद कर लिया है।

Spread the love