अजय राज
प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 12/23 धारा 366(ए) एवं 04 पॉक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त पप्पू साव ग्राम बाभनडीह थाना इमामगंज(बिहार) रहने वाला है तथा यह पिछले कई वर्षों से फरार था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज था और न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है।
