पारा टीचर को धमकी देने वाले दो नक्सल आरोपी गिरफ्तार

Crime

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी क्षेत्र के गुनियाथर पंचायत के मुखिया पति पारा टीचर सफदर अली अहमद के घर पर पैसे की मांग को लेकर नक्सल पर्चा छोड़ने वाले और फोन कर धमकी देने वाले दो नक्सल आरोपियों को झारखंड और बिहार के अलग अलग इलाकों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। एक समय दोनों कुख्यात माओवादी सिद्धो कोडा दस्ते से जुडे रहे है।

इस संबंध में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि विगत 12 दिसंबर को मुखिया के पति के घर पर नक्सल पर्चा छोड़ा गया था। इसके साथ ही अगले दिन फोन पर भी धमकी देते हुए लेवी का मांग किया गया था। इस मामले में आवेदक के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके निर्देश के बाद एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें अभियान एएसपी, खोरीमहुआ एसडीपीओ, भेलवाघाटी थाना प्रभारी एवं गुनियाथर ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

एसपी ने बताया कि इस मामले में गठित टीम के जरिये झारखंड और बिहार के अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर बिहार के बटिया थाना क्षेत्र के बुढ़ियालापर निवासी अनवर अंसारी एवं बुद्धन मुर्मू को गिरफ्तार किया। इस दौरान धमकी देने के लिए प्रयोग के लिए मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार नक्सल आरोपि बिहार के सिद्धु कोड़ा के दस्ते के सदस्य थे और उनके विरुद्ध चरकापत्थर थाना में पहले भी कांड दर्ज है और गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। इसके साथ ही विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत भी प्राथमिकी दर्ज है।

Spread the love