मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज के पोषण कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों ने बताए सेहत के राज

360° Ek Sandesh Live

News by Mustaffa & Edit by Sunil

मेसरा : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है,इसी उद्देश्य के साथ मंगलवार को बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग (तृतीय सेमेस्टर) के छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य और ज्ञानवर्धक पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज को संतुलित आहार एवं बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने किया। द्वीप प्रज्वलन के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रहे हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए केवल भोजन करना पर्याप्त नहीं है,बल्कि पौष्टिक आहार लेना अत्यंत आवश्यक है। मेरा युवाओं से आग्रह है कि वे जंक फूड की चकाचौंध से दूर रहें और पारंपरिक संतुलित भोजन को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। ​कॉलेज के निदेशक मनोज कुमार महतो ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए पोषण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा,नर्सिंग के छात्र कल के स्वास्थ्य रक्षक हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें केवल किताबी ज्ञान देना नहीं,बल्कि व्यावहारिक रूप से यह समझाना है कि कैसे सही पोषण बीमारियों को रोकने में ढाल का काम करता है। हमारे छात्रों ने जिस तरह से विभिन्न रोगों के लिए डाइट चार्ट तैयार किए हैं,वह सराहनीय है। ​नर्सिंग शिक्षक दिल राज के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पाँच समूहों में बांटा गया था। प्रत्येक समूह ने अलग-अलग स्वास्थ्य स्थितियों के लिए विशेष आहार चार्ट और मॉडल प्रस्तुत किए। ​संतुलित आहार सामान्य स्वास्थ्य के लिए। ​मधुमेह आहार शुगर कंट्रोल के लिए।
​उच्च रक्तचाप आहार बीपी प्रबंधन के लिए। ​शल्योपरांत आहार सर्जरी के बाद रिकवरी के लिए। ​वृक्क रोगी आहार किडनी रोगियों के लिए विशेष पोषण। ​कॉलेज के प्राचार्य चित्रवेल वी ने बताया कि एक आदर्श थाली में हरी सब्जियाँ,फल,दालें और दूध जैसे पोषक तत्वों का होना अनिवार्य है। यह न केवल शरीर को ऊर्जा देते हैं बल्कि रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ खान-पान की शपथ ली। वहीं नर्सिंग कॉलेज की इस पहल को क्षेत्र में काफी सराहा जा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमारी सहित कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उप

Spread the love