बंद पड़ी जलमीनार से दो सोलर प्लेट चोरी, ग्रामीणों में चिंता

360° Ek Sandesh Live

जय राज
प्रतापपुर/चतरा: प्रखंड के घुड़दौड़ पंचायत अंतर्गत कोलमलहान गांव में बंद पड़ी जलमीनार को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। शनिवार की रात चोर जलमीनार में लगी दो सोलर प्लेट खोलकर ले गए, जबकि एक सोलर प्लेट को लगा हीं छोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह माह पूर्व इसी जलमीनार से मोटर की भी चोरी हुई थी। अब दोबारा सोलर प्लेट चोरी होने से ग्रामीणों में नाराजगी के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने थाने में आवेदन देकर चोरी की घटना की शिकायत की है और चोरों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Spread the love