Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

पार्टी के एफबी अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने पर झामुमाे नेता पर प्राथमिकी दर्ज

Crime
November 4, 2025November 4, 2025Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक फेसबुक (एफबी) अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें अपलोड करने के मामले में पार्टी से निष्कासित पूर्व जिला संयुक्त सचिव सह ग्रामीण संवेदक संघ के अध्यक्ष सुनील सिरका के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में झामुमो के जिला सचिव राहुल आदित्य ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि 31 अक्टूबर की रात सुनील सिरका ने अपने व्यक्तिगत अकाउंट से पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर चार नग्न महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कीं। यह वही पेज है, जिससे हजारों पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग जुड़े हुए हैं। इस पोस्ट से पार्टी की गरिमा और छवि को गहरी ठेस पहुंची है।

पुलिस ने मामला की पुष्टि की और जांच शुरू करने की बात कही : शिकायत में कहा गया है कि सुनील सिरका को वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण झामुमो संगठन से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने अब पुनः पार्टी की छवि धूमिल करने और जनता में भ्रम फैलाने की नीयत से यह आपत्तिजनक पोस्ट किया है। झामुमो ने इस पूरे प्रकरण को पूर्व नियोजित साजिश करार देते हुए आरोप लगाया है कि इस तरह की हरकत से न केवल संगठन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि इंटरनेट मीडिया पर पार्टी की साख भी प्रभावित हुई है। मंगलवार को पुलिस ने मामला की पुष्टि की है और जांच शुरू करने की बात कही है।

Spread the love
Tagged FIR against JMM leaderjharkhand newsJMM's FB accountWest Singhbhum Police

Post navigation

ग्लोबल ट्रेवल्स कंपनी ने लालच देकर ठगे करोड़ों रुपये, गुस्साए लोगों ने ऑफिस में की तोड़फोड़
नेपाल हिमस्खलन में लापता 15 पर्वतारोहियों में से पांच बचाए गए, सात अब भी लापता

इसे न चूकें

कटकमसांडी के एदला में दो घरों में चोरी

December 5, 2024December 5, 2024Ek Sandesh Live

नेवरी में मिला मानव कंकाल,शिनाख्त में जुटी पुलिस,पुरुष के कंकाल होने का अंदेशा

June 19, 2024June 19, 2024Ek Sandesh Live

भांजे के प्रेम में मामी ने अपने पति की कर दी हत्या

September 6, 2025September 6, 2025Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • कल्पना सोरेन ने 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का किया उद्घाटन
  • रांची के बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांस आपूर्ति ठप, दूसरी बार टेंडर रद्द होने से बढ़ी चिंता
  • रांची में 30 और 31 मार्च को पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित, कई इलाके होंगे प्रभावित
  • पर्यावरणीय न्याय केवल एक नीतिगत मुद्दा नहीं, बल्कि एक संवैधानिक अनिवार्यता है: बी. वी. नागरत्ना
  • इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण सहित तीन पदक
  • आईआईएम रांची दीक्षांत समारोह : प्रबंधन शिक्षा को बोर्डरूम और बैलेंस शीट से बढ़ना चाहिए आगे : उपराष्ट्रपति
  • चेन्नई की कपड़ा फैक्ट्री में सुरक्षित मिली रांची की खुशी,पिता ने पुलिस को दी खुशखबरी
  • ट्राइबल गेम्स में झारखंड को मिला 1 रजत और 2 कांस्य पदक, विजेताओं को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
  • रांची के कई इलाकों में 29 को 5 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
  • हिमालयन समर्पण ध्यानयोग के संस्थापक शिवकृपानंद स्वामी की वर्ल्ड मेडिटेशन एक्सपर्ट कमेटी में प्रतिष्ठित नियुक्ति
© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.