Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

पार्टी के एफबी अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने पर झामुमाे नेता पर प्राथमिकी दर्ज

Crime
November 4, 2025November 4, 2025Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक फेसबुक (एफबी) अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें अपलोड करने के मामले में पार्टी से निष्कासित पूर्व जिला संयुक्त सचिव सह ग्रामीण संवेदक संघ के अध्यक्ष सुनील सिरका के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में झामुमो के जिला सचिव राहुल आदित्य ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि 31 अक्टूबर की रात सुनील सिरका ने अपने व्यक्तिगत अकाउंट से पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर चार नग्न महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कीं। यह वही पेज है, जिससे हजारों पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग जुड़े हुए हैं। इस पोस्ट से पार्टी की गरिमा और छवि को गहरी ठेस पहुंची है।

पुलिस ने मामला की पुष्टि की और जांच शुरू करने की बात कही : शिकायत में कहा गया है कि सुनील सिरका को वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण झामुमो संगठन से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने अब पुनः पार्टी की छवि धूमिल करने और जनता में भ्रम फैलाने की नीयत से यह आपत्तिजनक पोस्ट किया है। झामुमो ने इस पूरे प्रकरण को पूर्व नियोजित साजिश करार देते हुए आरोप लगाया है कि इस तरह की हरकत से न केवल संगठन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि इंटरनेट मीडिया पर पार्टी की साख भी प्रभावित हुई है। मंगलवार को पुलिस ने मामला की पुष्टि की है और जांच शुरू करने की बात कही है।

Spread the love
Tagged FIR against JMM leaderjharkhand newsJMM's FB accountWest Singhbhum Police

Post navigation

ग्लोबल ट्रेवल्स कंपनी ने लालच देकर ठगे करोड़ों रुपये, गुस्साए लोगों ने ऑफिस में की तोड़फोड़
नेपाल हिमस्खलन में लापता 15 पर्वतारोहियों में से पांच बचाए गए, सात अब भी लापता

इसे न चूकें

 लगभग एक करोड़ के नशाखोरी पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

April 14, 2024April 14, 2024Ek Sandesh Live

सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल

November 2, 2024November 2, 2024Ek Sandesh Live

आदित्यपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव घर से बरामद, मृतक की पत्नी लापता

October 5, 2025October 5, 2025Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • घुटने की चोट के कारण 2026 के बाकी सत्र से बाहर हुए विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सिनर
  • हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 685 अंक उछला, निफ्टी 220 अंक ऊपर
  • आरबीआई गवर्नर बुधवार को सुबह 10 बजे करेंगे मौद्रिक नीति समिति के फैसलों का ऐलान
  • विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1 फीसदी किया
  • ‘रामायण’ की टीम पर भड़के ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के निर्माता
  • भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच E-WENT ने मैन्युफैक्चरिंग विस्तार की दिशा में बढ़ाया कदम
  • हूती के हमलों के बीच सऊदी अरब को मिला तुर्किये, पाकिस्तान का साथ, मक्का रक्षा गठबंधन ने की सैन्य क्षमता बढ़ाने की घोषणा
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक पद के लिए चुनाव में नेपाल डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को उतारेगा
  • खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर की चेतावनी, पीटीआई के इस्लामाबाद मार्च को पंजाब के अटक से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा
  • अफगानिस्तान आईसीसी को मान्यता नहीं देता, चार अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को किया खारिज

The Fourth Pillar

Our categories

  • 360°
  • Agriculture
  • BIHAR
  • Business
  • CCL
  • CHHATTISHGARH
  • Crime
  • CULTURE
  • E Paper
  • Editorial
  • Education
  • Ek Sandesh Live
  • Election
  • Entertainment
  • Health
  • helath
  • In Depth
  • INTERNATIONAL
  • NATIONAL
  • ODISHA
  • Pitara
  • plotical
  • Political
  • Politics
  • Religious
  • Road Accident
  • Road Accident
  • SCIENCE AND TECHNOLOGY
  • SOCIETY
  • Sports
  • States
  • STORY
  • UP News
  • WEST BENGAL

The Fourth Pillar Tags

AMERICA amit shah babulal marandi big news Bihar elections bihar news bjp BSE Sensex central government Chhattisgarh news CM HEAMNAT SOREN cm hemant soren congress Donald Trump East Singhbhum Police election commission governer santosh gangwar hemant soren INDIA indian national congress jharkhand congress jharkhand hc jharkhand high court jharkhand latest news jharkhand news jharkhand weather khunti news latest news madhya pradesh news nepal nepal news news update NSE Nifty palamu news palamu police pm modi pm narendra modi rahul gandhi ramgadh news ranchi news ranchi police stock market UTTAR PRADESH NEWS झारखंड न्यूज हेमंत सोरेन

The Fourth Pillar

ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़ कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं.

© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.