पीएम मोदी का फैसला-भारत में एक भी व्यक्ति को गरीब नहीं रहने देंगे : राजनाथ सिंह

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil Verma
भाजपा के रहते किसी की ताकत नहीं कि आरक्षण खत्म कर दे

रांची/ दुमका : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीता सोरेन दुमका से सांसद बनकर जाती है, तो आपकी आवाज को संसद में प्रभावी तरीके से उठाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। भारत को धनवान देश बनाने के लिये पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत काम किया है। कांग्रेस की जब भी सरकार बनी, तब उसने कहा कि हम देश से गरीबी मिटाना चाहते हैं। इन लोगों के रहते हुए भारत की गरीबी दूर नहीं हुई। मोदी ने कहा कि हम गरीब मिटाएंगे। वैसे 10 साल में कोई भी प्रधानमंत्री बड़ा करिश्मा नहीं कर सकता है, लेकिन मोदी ने वह करिश्मा किया है। पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि मां-बहनें पहले लकड़ी पर खाना बनाती थी। उनकी आंखों में आंसू रहता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी चिंता की। सभी को गैस सिलेंडर मिला। कोरोना काल में लोगों को मुफ्त में टीका दिया गया। हर गरीब के घर में मुफ्त राशन पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। भारत में एक भी व्यक्ति को गरीब नहीं रहने देंगे। यह प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी का फैसला है। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कहना था कि कोरोना से भारत में कोई मौत ना हो, इसे लेकर उन्होंने हर व्यक्ति को कोरोना का दो से तीन टीका मुक्त लगवाया। इंडी गठबंधन वालों के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मोदी जी फिर से सत्ता में आएंगे तो आरक्षण खत्म कर देंगे। हम देखेंगे कि किसने मां का दूध पिया है कि आपका आरक्षण समाप्त कर दें। झारखंड को बनाने में आदिवासी मां बहनों के योगदान को भारतीय जनता पार्टी कभी भूल नहीं सकती। भारतीय जनता पार्टी ने ही झारखंड अलग राज्य बनाया है। इंडी गठबंधन के लोग आदिवासी भाई बहनों को गुमराह कर रहे हैं। इन लोगों ने कभी भगवान बिरसा मुंडा को पूछा तक नहीं। पहली बार भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस बनाने का फैसला भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने किया।केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों ने हमेशा लोगों की आंखों में धूल झोंककर राजनीति की है। भारतीय जनता पार्टी राजनीति सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं करती। देश और समाज बनाने के लिए राजनीति करती है। थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के यहां भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं मिला। इसलिए यह टायं टांय फिस्स हो गया। ईडी और सीबीआई को स्पष्ट निर्देश है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। आरोप लगाते हैं कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करते हैं। अगर हमने गलत किया है तो कोर्ट जाएं। हमारे खिलाफ कार्रवाई होगी। इंसाफ का दरवाजा क्यों नहीं खटखटा रहे हैं। जाने पर जमानत तक नहीं मिल रही है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान स्थिति में भारतीय जनता पार्टी एकमात्र विकल्प है। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का आधार इंसाफ और इंसानियत है। पार्टी में कोई भेदभाव नहीं करती है। जिन लोगों के साथ झामुमो की सरकार ने जुल्म किया है, उनको इंसाफ जरूर मिलेगा। जुल्म करने वालों को सजा जरूर मिलेगी।