Eksandeshlive Desk
रांची : उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, रांची के कार्यालय प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। कुमार इससे पूर्व मंडल कार्यालय वड़ोदरा में मंडल प्रमुख थे। मंडल अंतर्गत शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को सर्वोच्य ग्राहक सेवा, बैंक के विभिन्न बचत एवं ऋण उत्पादों को सहज रूप से ग्राहकों को उपलब्ध कराने तथा समस्त सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। मंडल कार्यालय रांची के समस्त स्टाफ सदस्यों ने अपने नव नियुक्त मंडल प्रमुख का पूरे उत्साह से स्वागत किया, जिसमें उप- मंडल प्रमुख राकेश श्रीवास्तव एवं नितिन कुमार बंका भी उपस्थित रहे।
