कथा व्यास मां चैतन्य मीरा की श्रीमद् भागवत कथा आज से

Religious

Eksandeshlive Desk

रांची : रांची में मां चैतन्य मीरा जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। मुख्य जजमान टिबडेवाल परिवार की ओर से 7 से 13 अप्रैल 2026 तक अपर चुटिया स्थित सेठ राम राम पोद्दार स्मृति भवन में ‘श्रीमद भागवत कथा’ का आयोजन होगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास मां चैतन्य मीरा द्वारा प्रतिदिन दोपहर 02:30 बजे से किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को सुबह 9 बजे राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।

मुख्य यजमान रघुनंदन टिबड़ेवाल हैं। इस धार्मिक उत्सव के आयोजन में से रामेश्वर लाल पोद्दार भवन ट्रस्ट मंडल का सहयोग जारी है। सोमवार को पोद्दार धर्मशाला चुटिया में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को यह जानकारी संयुक्त रूप से न्यास मंडल फतेहचंद अग्रवाल, न्यास सचिव राधेश्याम अग्रवाल कोषाध्यक्ष, कमल कुमार अग्रवाल सदस्य ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कलश यात्रा प्रातः 9 बजे (राम मन्दिर से चुटिया धर्मशाला तक) होगी। वहीं 13 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक कथा व्यास मां चैतन्य मीरा द्वारा कथा वाचन होगा। संवाददाता सम्मेलन में मुख्य जजमान रघुनंदन टीबड़ेवाल, कार्यक्रम संयोजिका रेखा अग्रवाल मीडिया प्रभारी अनू पोद्दार व अन्य उपस्थित थे।

Spread the love