प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक

Politics States

Eksandeshlive Desk

चाईबासा : कोल्हान के चाईबासा स्थित पिल्लई हाल में झारखंड प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक की गई , बैठक में विशेष रूप से कोल्हान के सभी मंडल अध्यक्षों को एवं महामंत्रियों को आमंत्रित किया गया । मार्गदर्शक मंडली में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री माननीय श्री अर्जुन मुंडा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सह राज्यसभा सांसद माननीय श्री समीर उरांव, विधायकसह पूर्व मंत्री श्री नीलकंठ मुंडा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री शिव शंकर उरांव एवं झारखंड के कई पूर्व विधायक सह मंत्री उपस्थित रहे। आज उद्घाटन सत्र की शुरुआत माननीय श्री अर्जुन मुंडा के हाथों उद्घाटन से शुरू हुई। उद्घाटन के बाद माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री शिव शंकर उरांव ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं विषय प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उरांव ने भाजपा सरकार द्वारा जनजाति समुदाय के हित में किए गए कार्यों को बताया, एवं सरकार द्वारा विशेष रूप से प्रतिबद्ध होने की बात दोहराई। माननीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरकार द्वारा जनजाति समुदाय को ध्यान में रखकर किया गया कार्यों को पूरा विवरण सहित लोगों को बताया।

Spread the love