प्रश्न मंच प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

360° Education Ek Sandesh Live

Amresh Kumar

झुमरीतिलैया: असनाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेजे कॉलेज के प्राध्यापक रितेश कुमार माधव,रेल विभाग के लोको पायलट मोहन कुमार, सेवा भारती के जिला सचिव आलोक कुमार सिन्हा एवं मानवाधिकार अपराध एवं नियंत्रण ब्यूरो के राम कुमार सिंह संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के कार्यक्रम में कक्षा चतुर्थ से सप्तम तक के भैया बहनों ने भाग लिया। कक्षा यूकेजी एवं प्रथम के लिए रंगभरों प्रतियोगिता ली गई। कक्षा द्वितीय एवं तृतीय के लिए हिंदी और अंग्रेजी का सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गंगा सदन के चाहत, खुशबू और अंकित द्वितीय स्थान पर मालवीय सदन के श्रुति अक्षय और सोनम तथा तृतीय स्थान पर निवेदिता सदन के प्रेरणा आर्यन एवं लक्ष्मी कुमारी ने बाजी मारी। वही रंग भरो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सात्विक कुमार द्वितीय स्थान माइकल कुमार एवं तृतीय स्थान कोमल कुमारी ने प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकुश कुमार द्वितीय स्थान निक्की प्रिया एवं तृतीय स्थान गार्गी पाठक ने प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रितेश माधव ने अपने वक्तव्य में कहा कि यहां के बच्चे बहुत ही परिश्रमी है उनकी प्रतिभा सराहनीय है। विद्यालय प्रबंधन बहुत ही तन्मयता के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में लगे हुए हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि मोहन ने भी अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में प्रतिभा का निखार होता है। बच्चों में परस्पर प्रतिस्पर्धा होती है। यही बच्चे राष्ट्र के भविष्य निर्माता बनते हैं। सेवा भारती के सचिव आलोक कुमार सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय अपने परिश्रम और लगन के बल पर उत्तरोत्तर विकास की ओर है। यहां के बच्चे काफी परिश्रमी अनुशासित और लग्नशील हैं। कार्यक्रम में अभिभावक दिलीप कुमार पंडित,मुकेश कुमार,सुशीला देवी,संतोष कुमार सिन्हा आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी शिक्षिका प्रीति देवी सहायक शिक्षिका प्रियंका कुमारी,काजल कुमारी,पूजा कुमारी की भूमिका सराहनीय रही। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के सह निदेशक दीपक कुमार ने किया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।