हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में कल होगा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण और प्रदर्शन

360° Ek Sandesh Live Sports

Amit Ranjan

सिमडेगा: झारखंड में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच झारखंड महिला एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 रांची का आयोजन दिनांक 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक मतंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्ग अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में किया जा रहा है जिसके ट्रॉफी का अनावरण कल दिनांक 23 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे हॉकी की नर्सरी सिमडेगा जिला में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा के सामने स्थित वाहन पड़ाव में जिला के जन प्रतिनिधि, जिला के वरीय अधिकारियों और खेल प्रेमियों के द्वारा किया जाएगा तथ्य इस ट्रॉफी के अनावरण के बाद प्रदर्शन का कार्यक्रम आम जनता के लिए सुबह 9:00 बजे से 11:30 तक सिमडेगा में रहेगा।