पूजा पंडालों में माता के भक्तों की भीड़ उमड़ी

360° Ek Sandesh Live Religious States

Sunil Verma
Rancchi/ Kanke दुर्गा पूजा पंडालो में महाअष्टमी की पूजा आराधना कर मां दूर्गा के स्वरूप माता महागौरी की स्तूति की गयी । रविवार को माता के भक्तों द्वारा महाष्टमी के अवसर पर माता महागौरी की उपवास रखकर पूजा की और अपने परिजनों के लिए सुखी समृद्वि काआशीर्वाद मांगा। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति कांके चौक की पूजा सफल बनाने में संस्थापक मदन कुमार महतो,मुख्य संरक्षक पंकज सिंह,अध्यक्ष अशोक गोप,महेश कुमार मनीष, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा,राजकुमार महतो, गौरी शंकर महतो, आलोक बैठा शालिग्राम महतो,सीताराम मुंडा,मनीष कुमार महतो दूसरी ओर सुकुरहूटू में दुर्गा मंदिर पंडाल, रिनपास दुर्गा मंदिर, केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान,पीडब्लूडी, सीसीएल के कॉलोनी गांधी नगर परिसर में अवस्थित मां दुर्गा में पूजा घूमधाम से मनायी गयी। यहा पर भक्तों ने महाष्टमी की पूजा अर्चना की। भक्त जन अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ मां के दर्शन के लिए निरंतर आते रहे। जिससे पंडालों में काफी भीड़ देखने को मिला। माँ शारदीय दुर्गा पूजा समिति भाँट बोडेया, के पंडाल का उदघाटन आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद कांके पूर्वी संजय कुमार महतो ने फिता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा,पार्वती देवी,आजसू केंद्रीय समिति से रुपलाल महतो,आजसू पार्टी रांची जिला एवम कांके प्रखंड समिति से जिला उपाध्यक्ष एतवा उराँव, जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूष प्रशांत, प्रखंड सचिव सुरेन्द्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष सह बुढ़मू प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, मीडिया प्रभारी बिप्लव बिस्वास कांके प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज महतो उपस्थित रहे है। दूसरी ओर लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू अपने समर्थकों के साथ कांके क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों के संध्या आरती कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजकों का मनोबल बढ़ाये । कार्यक्रम में विशेष रूप से कांके क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य किरण देवी, लोकहित अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, संयोजक डॉक्टर दानेश्वर साहू जी, कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक, शैलेश कुमार,अनिल मुंडा जी,कांके प्रखंड अध्यक्षदेव पूजन ठाकुर महामंत्री संजय लोहरा सहित आयोजक मंडली के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Spread the love